विधानसभा चुनाव 2019 : रांची में 30 को कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, झारखंड प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिये निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस आगामी 30 अक्तूबर को रांची के धुर्वा स्थित विधानसभा मैदान में जनाक्रोश रैली होगी. शुक्रवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक में पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिये. आरपीएन सिंह ने कहा कि जनता में रघुवर […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस आगामी 30 अक्तूबर को रांची के धुर्वा स्थित विधानसभा मैदान में जनाक्रोश रैली होगी. शुक्रवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक में पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिये.
आरपीएन सिंह ने कहा कि जनता में रघुवर सरकार के खिलाफ आक्रोश है. रघुवर सरकार ने पिछले पांच वर्षों में जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है. बोकारो, आदित्यपुर समेत राज्य के कई औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग बंद हो रहे हैं. सरकार पांच साल में 24 घंटे बिजली देने का वादा पूरा नहीं कर पायी. दो लीटर केरोसिन और पांच किलो अनाज से ज्यादा जनता को सरकार कुछ नहीं दे सकी.
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, जोनल कोऑर्डिनेटर रमा खलखो, सुरेश बैठा, संजय पांडेय, डॉ जयप्रकाश गुप्ता, अनादि ब्रह्म, चंचल चटर्जी, डॉ विनोद सिंह, रवींद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, आभा सिन्हा, अजय नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ, डॉ राकेश किरण महतो, ज्योति सिंह मथारू, अमूल्य नीरज खलखो, प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, सतीश पॉल मुंजनी, नरेंद्र लाल गोपी, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, प्रभात कुमार, बेलस तिर्की समेत रांची, हटिया, कांके, खिजरी, मांडर, तमाड़ व सिल्ली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










