बेरमो : विधायक जगरनाथ महतो को फोन कर दी गोली मारने की धमकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेरमो : डुमरी के झामुमो विधायक जगरनाथ महतो को गोली मारने की धमकी दी गयी है. बुधवार शाम लगभग छह बजे उनके मोबाइल नंबर पर 9471741035 से कॉल आया और एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी. फोन करनेवाले ने विधायक से हिंदी में बातें 15-20 सेकेंड तक बातें की. उस […]
विज्ञापन
बेरमो : डुमरी के झामुमो विधायक जगरनाथ महतो को गोली मारने की धमकी दी गयी है. बुधवार शाम लगभग छह बजे उनके मोबाइल नंबर पर 9471741035 से कॉल आया और एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी. फोन करनेवाले ने विधायक से हिंदी में बातें 15-20 सेकेंड तक बातें की.
उस समय विधायक भंडारीदह स्थित आवास के अपने कमरे में अकेले थे. इसके बाद श्री महतो चंद्रपुरा थाना गये और थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी. थाना से लौटने के बाद विधायक ने कहा कि थाना प्रभारी से मोबाइल नंबर काे ट्रेस कर फोन करनेवाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग की है. बोकारो एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










