मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से बोर्ड से मिली स्वीकृति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2020 की तिथि घोषित कर दी है. परीक्षा की तिथि को जैक बोर्ड से स्वीकृति मिल गयी. परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी. वहीं कक्षा आठ व नौ की बोर्ड परीक्षा जनवरी में होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने राज्य के अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत इंटर […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2020 की तिथि घोषित कर दी है. परीक्षा की तिथि को जैक बोर्ड से स्वीकृति मिल गयी. परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी. वहीं कक्षा आठ व नौ की बोर्ड परीक्षा जनवरी में होगी.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने राज्य के अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत इंटर शिक्षकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की है. शिक्षकों के मानदेय में चार हजार की बढ़ोतरी की गयी है. शिक्षकों को अब अधिकतम 12 हजार रुपये मिलेगा. शिक्षकों के साथ-साथ इंटर सेक्शन के कर्मियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










