रांची : डेंटल कॉलेज में बोन ग्राफ्टिंग व फ्लैप सर्जरी से पायरिया का नि:शुल्क इलाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स डेंटल कॉलेज के पेरियोडाॅन्टोलॉजी विभाग में पारयरिया का इलाज अत्याधुनिक विधि बोन ग्राफ्टिंग व फ्लैप विधि से किया जा रहा है. मरीजों को यह सुविधा नि:शुल्क मिल रही है. विभाग में अब तक 50 पायरिया की गंभीर समस्या वाले मरीजों का इलाज इस नयी तकनीक से किया जा चुका है. विभागाध्यक्ष डॉ […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स डेंटल कॉलेज के पेरियोडाॅन्टोलॉजी विभाग में पारयरिया का इलाज अत्याधुनिक विधि बोन ग्राफ्टिंग व फ्लैप विधि से किया जा रहा है. मरीजों को यह सुविधा नि:शुल्क मिल रही है. विभाग में अब तक 50 पायरिया की गंभीर समस्या वाले मरीजों का इलाज इस नयी तकनीक से किया जा चुका है.
विभागाध्यक्ष डॉ विवेक गुप्ता ने बताया कि पायरिया के थर्ड स्टेज की समस्या लेकर आये मरीजों के लिए बोन ग्राफ्टिंग व फ्लैप सर्जरी बेहतर इलाज है. अगर मरीज समय पर इलाज के लिए नहीं अा जाता है, तो दांत निकालने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता है. डॉ विवेक ने बताया कि निजी डेंटल क्लिनिक में बोन ग्राफ्टिंग और फ्लैप सर्जरी के इलाज के लिए मरीजों से चार से पांच हजार रुपये लग जाते हैं.
वहीं, रिम्स में इस इलाज के लिए किसी प्रकार शुल्क नहीं देना पड़ता है. मरीज को इलाज के बाद दवाएं भी मुफ्त में मुहैया करायी जाती हैं. हमारी योजना है कि लेजर से मसूड़ों का इलाज व इंप्लांट की सुविधा शीघ्र शुरू की जाये. ओपीडी में प्रतिदिन 50 से ज्यादा मरीज मसूड़े की समस्या का इलाज कराने आते हैं, जिसमें चार से पांच में बोन ग्राफ्टिंग की जरूरत पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




