रांची : बाल झड़ने पर आयरन की गोली लें : डॉ मिनाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ मिनाली मिढ़ा ने कहा कि सिर से बाल गिरने की समस्या आम हो गयी है. यह समस्या बढ़ते प्रदूषण के कारण हो रही है. सही खान-पान व जीवनशैली में सुधार लाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है. वहीं डॉक्टर की सलाह पर आयरन की गोली […]
विज्ञापन
रांची : त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ मिनाली मिढ़ा ने कहा कि सिर से बाल गिरने की समस्या आम हो गयी है. यह समस्या बढ़ते प्रदूषण के कारण हो रही है. सही खान-पान व जीवनशैली में सुधार लाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है.
वहीं डॉक्टर की सलाह पर आयरन की गोली व मल्टी विटामिन की दवा लेनी चाहिए. डॉ मिढ़ा ने बुधवार को रेडियो धूम 104.8 एफएम की मेडिकल काउंसेलिंग में श्रोताओं के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए पेट की समस्या का निदान जरूरी है. इसकेे लिए सब्जी-फल का उपयोग प्रचुर मात्रा में करें. खूब पानी पीयें. वहीं फंगल इंफेक्शन से बाल की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










