रांची : गांधीजी ने पूरी दुनिया को सत्याग्रह व अहिंसा का मार्ग दिखाया : रघुवर दास
Updated at : 03 Oct 2019 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस दौरान राज्यपाल व सीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता के सपनों का एक सुखद, स्वावलंबी व […]
विज्ञापन
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया
रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस दौरान राज्यपाल व सीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता के सपनों का एक सुखद, स्वावलंबी व समृद्ध झारखंड और भारत बनाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्याग्रह और अहिंसा का मार्ग दिखाया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का एक सपना था कि स्वच्छ भारत का निर्माण हो. आजादी के 67 वर्ष तक किसी भी सरकार ने उनके सपनों को पूरा करने में गंभीरता नहीं दिखायी.
पहली बार 2014 में एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना और लालकिला से आह्वान किया कि हमें बापू की 150वीं जयंती पर स्वच्छ भारत उनके कदमों में देना है. पिछले पांच वर्षों में देशवासियों ने राष्ट्रपिता के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने का काम किया है.
शास्त्री ने जवानों और किसानों को नयी प्रेरणा दी : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश के सुरक्षा बल और किसानों को नयी प्रेरणा दी.
आज उनकी प्रेरणा से झारखंड में किसानों की समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना चल रही है. मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, सांसद संजय सेठ, विधायक जीतू चरण राम, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव आराधना पटनायक समेत स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
राष्ट्रीय मिशन शिक्षा परिषद का मैनुअल लांच
स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय मिशन शिक्षा परिषद का मैनुअल लांच किया. इस मैनुअल में देश समाज एवं व्यक्तिगत रूप से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया है.
पॉलिथीन त्याग कर भी हो सकती है सेवा
रांची : देश सेवा सिर्फ बॉर्डर पर जाकर नहीं, घर बैठे भी की जा सकती है. इसके लिए केवल आपको पॉलिथीन का त्याग करना है. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गांधी जयंती पर बुधवार को हातमा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में कही. सीएम ने कहा कि पॉलिथीन का सबसे कम उपयोग करनेवाले राज्यों में झारखंड अग्रणी होगा. पॉलिथीन मुक्त घोषित होनेवाले गांव, पंचायत व वार्ड को राज्य सरकार पुरस्कृत करेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक आसानी से नहीं जलते. प्लास्टिक का उपयोग बंद हो, इसके लिए हमारी सरकार थैला बनाने का कार्य कर रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलायी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए हम सब मिल कर संकल्प लें कि एक बार उपयोग में लाये जाने वाले प्लास्टिक को हम घर में नहीं लायेंगे और न ही लाने देंगे.
नाली जाम का एकमात्र कारण है पॉलिथीन : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि पॉलिथीन के कारण आज शहर की नालियां जाम हो रही हैं. पशु मर रहे हैं. इसलिए हमें इसका त्याग करना होगा. मंत्री ने कहा कि जब वे स्पीकर थे, तब 10 हजार कपड़े के थैले का वितरण करवाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




