जल्द तय होगा गठबंधन का स्वरूप : आरपीएन सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सह पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह सोमवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनका स्वागत किया. पत्रकारों से श्री सिंह ने कहा कि भाजपा जुमला पार्टी बन कर रह गयी है. लोगों को झूठे सपने दिखा कर ठगा जा रहा है. झारखंड से भाजपा को […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सह पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह सोमवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनका स्वागत किया. पत्रकारों से श्री सिंह ने कहा कि भाजपा जुमला पार्टी बन कर रह गयी है.
लोगों को झूठे सपने दिखा कर ठगा जा रहा है. झारखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गये हैं. अध्यक्ष रामेश्वर उरांव व कार्यकारी अध्यक्षों के नेतृत्व में गांवों में प्रचार अभियान चल रहा है. महागठबंधन के बारे में पूछने पर श्री सिंह ने कहा कि इस पर घटक दलों के नेताओं से बातचीत होगी. जल्द ही गठबंधन का स्वरूप तय कर लिया जायेगा.
एयरपोर्ट से श्री सिंह हिनू स्थित शिवानी होटल पहुंचे. यहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. श्री सिंह दो अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, संजय पासवान समेत कई नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










