रांची : भीड़ की हिंसा मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो: दयामनी
Updated at : 27 Sep 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला ने कहा है कि साजिश के तहत मॉब लिचिंग की घटनाएं हो रही है़ं ग्रामीण इलाके में कभी इस तरह की घटना नहीं हुई है़ इस घटना से गांवों की सामाजिक समरसता खत्म होगी़ श्रीमती बारला ने कर्रा के सुवारी जलटंडा में 22 सितंबर को हुई मॉब लिचिंग की […]
विज्ञापन
रांची : सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला ने कहा है कि साजिश के तहत मॉब लिचिंग की घटनाएं हो रही है़ं ग्रामीण इलाके में कभी इस तरह की घटना नहीं हुई है़ इस घटना से गांवों की सामाजिक समरसता खत्म होगी़ श्रीमती बारला ने कर्रा के सुवारी जलटंडा में 22 सितंबर को हुई मॉब लिचिंग की घटना में दोषियों को चिह्नित कर अविलंब कार्रवाई की मांग की है
उनके नेतृत्व में आदिवासी-मूलवासी अस्तित्व रक्षा मंच और खुटकटी भुइंहरी परिषद के सदस्यों ने खूंटी उपायुक्त और एसपी से मिल कर इस घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने और कलेम बारला के घरवालों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गयी है़ वहीं, गंभीर रूप से घायल फिलिप होरो और फागु कच्छप के इलाज की व्यवस्था सरकार के स्तर से करने और उन्हें पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




