……जब साक्षी धौनी ने किया ट्वीट, रांची में चार से सात घंटे तक बिजली रहती है गुल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी सिंह धौनी ने ट्वीट किया है कि रांची में हर दिन चार से सात घंटे तक बिजली कटी रहती है. साक्षी सिंह धौनी ने अपने अॉफिशियल ट्वीटर हैंडल साक्षी सिंह से गुरुवार को दिन के 4.44 बजे ट्वीट किया. उन्होंने लिखा है कि रांची के लोग […]
विज्ञापन
रांची : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी सिंह धौनी ने ट्वीट किया है कि रांची में हर दिन चार से सात घंटे तक बिजली कटी रहती है. साक्षी सिंह धौनी ने अपने अॉफिशियल ट्वीटर हैंडल साक्षी सिंह से गुरुवार को दिन के 4.44 बजे ट्वीट किया. उन्होंने लिखा है कि रांची के लोग हर दिन बिजली कट का सामना करते हैं. ये चार से सात घंटे तक डेली होता है.
आज 19 सितंबर को भी पांच घंटे से बिजली नहीं है. बिजली काटने का कोई कारण नहीं है, जबकि आज त्योहार भी नहीं है और मौसम भी साफ है. उम्मीद है कि संबंधित प्राधिकार समस्या का समाधान करेंगे. धौनी का घर दलादली चौक के समीप रिंग रोड के पास सिमलिया में है. यहां रातू पावर सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है.
दी गयी थी सूचना : रांची के विद्युत अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने कहा कि रातू सब स्टेशन से सुबह 9.30 बजे से शाम के 4.30 बजे तक बिजली बंद रहने की सूचना पूर्व में ही दे दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










