हाई अलर्ट पर रही राजधानी : पुराने विस भवन के पास लगा जाम, फंसा सीएम का काफिला
Updated at : 13 Sep 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

एयरपोर्ट से लेकर नये विधानसभा भवन और कार्यक्रम स्थल तक चाक-चौबंद थी ट्रैफिक व्यवस्था रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:20 बजे कार्यक्रम स्थल से लौट रहे थे. उनके पीछे मुख्यमंत्री का काफिला चल रहा था. दोपहर 2:25 बजे पुराने विधानसभा भवन के मोड़ पर दो-तीन मिनट के लिए मुख्यमंत्री का काफिला जाम में फंस […]
विज्ञापन
एयरपोर्ट से लेकर नये विधानसभा भवन और कार्यक्रम स्थल तक चाक-चौबंद थी ट्रैफिक व्यवस्था
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:20 बजे कार्यक्रम स्थल से लौट रहे थे. उनके पीछे मुख्यमंत्री का काफिला चल रहा था. दोपहर 2:25 बजे पुराने विधानसभा भवन के मोड़ पर दो-तीन मिनट के लिए मुख्यमंत्री का काफिला जाम में फंस गया. यहां तैनात ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस के पदाधिकारियों ने तुरंत केराली स्कूल की तरफ से आ रहे वाहनों को रोका, जिसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट की ओर रवाना हुआ.
हालांकि, एयरपोर्ट से लेकर नये विधानसभा भवन और कार्यक्रम स्थल तक ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद थी. एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक दोनों ओर ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस के जवान तैनात थे. हिनू से लेकर बिरसा चौक तक सड़क के किनारे बैरिकेडिंग की गयी थी, ताकि कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान सड़क पर पर न आ सके. जगन्नाथपुर थाना से लेकर सेक्टर-2 स्थित पुराना विधानसभा चौक तक पीली रस्सी लगाकर रोड के किनारे बैरिकेडिंग की गयी थी. लोग उस रस्सी के पीछे खड़े थे.
तेज बारिश में भी डटे रहे ट्रैफिक व जिला पुलिस जवान : हिनू चौक पर काफी संख्या में ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया था. हिनू चौक पर ट्रैफिक की सारी व्यवस्था एएसआइ देवेंद्र सिंह संभाल रहे थे. जिस समय प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट की ओर लौट रहा था, उस समय तेज बारिश हो रही थी. इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. काफिला गुजरने के दौरान थोड़ी देर के लिए वाहनों का आवागमन रोका गया था. इस वजह से कुछ पलों के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हुई.
नहीं छूटी किसी की फ्लाइट : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर की गयी यातायात व्यवस्था के कारण किसी भीविमान यात्री का विमान नहीं छूटा. ट्रैफिक एएसआइ देवेंद्र सिंह को एयर इंडिया, इंडिगो, एयर एशिया का यात्री की लिस्ट दी गयी थी. उन्होंने प्रधानमंत्री के रवाना हो जाने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर फोन कर संबंधित विमानन कंपनियों के मैनेजरों से उनके विमान के यात्रियों के बारे में जानकारी ली और आश्वस्त हुए. उन्हें बताया गया कि किसी भी यात्री का विमान नहीं छूटा. गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस ने विमान यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की थी.
ऊंचे भवनों पर तैनात थी पुलिस : पीएम के रांची दौरे के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी. एयरपोर्ट से लेकर हिनू चौक और बिरसा चौक तक सभी ऊंचे भवनों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी. सभी पुलिसकर्मी हर ओर नजर रखे हुए थे.
दो घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंचे यात्री
रांची़ पीएम आगमन के कारण विमान पकड़ने आनेवाले यात्रियों को दो घंटे पहले ही एयरपोर्ट आना पड़ा. वहीं, हिनू चौक से एयरपोर्ट तक अॉटो आदि का आवागमन नहीं होने से यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई. प्रधानमंत्री का काफिला गुजर जाने के बाद ऑटो का आवागमन शुरू हो सका. इस बीच 11.45 बजे से आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई. इस कारण कई यात्री बारिश में भींग कर एयरपोर्ट तक पहुंचे. उधर, सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट में प्रवेश करने के लिए टिकट की बिक्री दिन में नहीं की गयी थी. दोपहर तीन बजे के बाद से बिक्री शुरू हुई. अधिकारियों ने बताया कि उनका अॉपरेशन सामान्य दिनों की तरह ही चला. सिर्फ यात्रियों को पहले आने के लिए कहा गया था.
जेसीबी से निकाली गयीं सात बसें
रांची. प्रभात तारा मैदान में कई स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाये गये थे. कार्यक्रम के दौरान बारिश की वजह से सखुआ बगान पार्किंग स्थल में कीचड़ हो गया, जिसमें सात बसें फंस गयीं. धुर्वा पुलिस ने पहले क्रेन बुला कर बसों को निकालने का प्रयास किया. लेकिन कीचड़ ज्यादा हो जाने के कारण क्रेन से भी बसों को नहीं निकाला जा सका. बाद में बसों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी. कार्यक्रम लगभग तीन बजे खत्म हो गया था और बसों को चार बजे रवाना होना था. लेकिन, उसी समय बसें कीचड़ में फंस गयीं. लगभग तीन घंटे इन सभी बसों को निकालने में लग गये. ऐसे में बसें शाम सात बजे जेसीबी के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




