रांची : आंतरिक समस्याओं के हल के लिए सरकारी तंत्र में सुधार हो : प्रकाश
Updated at : 12 Sep 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

आंतरिक सुरक्षा : चुनौतियां एवं समाधान विषय पर परिचर्चा रांची : बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री प्रकाश सिंह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत नहीं होने से कई समस्याअों का समाधान करना मुश्किल है. इस पर किसी सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया. आंतरिक समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकारी तंत्र में […]
विज्ञापन
आंतरिक सुरक्षा : चुनौतियां एवं समाधान विषय पर परिचर्चा
रांची : बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री प्रकाश सिंह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत नहीं होने से कई समस्याअों का समाधान करना मुश्किल है.
इस पर किसी सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया. आंतरिक समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकारी तंत्र में सुधार जरूरी है. पद्मश्री प्रकाश सिंह बुधवार को विश्व बंधुत्व दिवस पर रांची विश्वविद्यालय एनएसएस व विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में आर्यभट्ट सभागार में आयोजित आंतरिक सुरक्षा : चुनौतियां एवं समाधान विषय पर अपनी राय रख रहे थे.
श्री सिंह ने इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी संगठनों की चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार इस मामले का निपटारा सोच रही है, वास्तविक रूप में यह उसका हल नहीं है.
भारत का अच्छा खासा युवा वर्ग इस्लामिक स्टेट की आइडियोलॉजी के समर्थन में आगे आ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल व विभिन्न बॉर्डर के माध्यम से नकली नोट लाये जा रहे हैं.
नक्सलवाद में आयी है कमी : डीजीपी
झारखंड के डीजीपी केएन चौबे ने कहा कि राज्य में कई बड़ी कंपनियां आ रही हैं. यहां निवेश बढ़ रहा है. नक्सलवाद में भी कमी आयी है. रांची विवि के के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि आंतरिक समस्याओं को सुलझाने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा.
मौके पर विवेकानंद केंद्र के संयोजक डॉ नवीन कुमार सिन्हा, डॉ प्रशांत कुमार पांडे, रांची विवि एनएसएस कोअॉर्डिनेटर डॉ बृजेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रविशंकर, प्रतिकुलपति डॉ कामिनी कुमार, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के प्रतिकुलपति डॉ हनुमान प्रसाद शर्मा, महाधिवक्ता चंद्र मौली सिंह, डॉ अशोक कुमार चौधरी, डॉ विजय सिंह, डॉ केसी प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




