रांची : सीएम रघुवर दास कल से तीन दिनों तक अपने विस क्षेत्र में करेंगे प्रवास
Updated at : 04 Sep 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ गयी हैं. विधायक व टिकट के दावेदार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं. इधर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी व्यस्त समय में अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए समय निकाला है. वह पांच से सात सितंबर तक अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर (पूर्वी) […]
विज्ञापन
रांची : चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ गयी हैं. विधायक व टिकट के दावेदार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं.
इधर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी व्यस्त समय में अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए समय निकाला है. वह पांच से सात सितंबर तक अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर (पूर्वी) में प्रवास करेंगे. बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे.
साथ ही संगठन की ओर से सौंपे गये 23 बिंदुओं पर किये गये कार्यों की जानकारी लेंगे. इसके अलावा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमाें में भी हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री लगातार संगठन व सरकार के कार्यक्रम को लेकर प्रमंडलों में सम्मेलन कर रहे हैं. इसके अलावा कार्यकर्ताओं व जनता से संवाद कर रहे हैं.
इसी के तहत चार सितंबर को लिट्टीपाड़ा में उज्ज्वला दीदी के प्रमंडलीय सम्मेलन में भाग लेंगे व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. नौ सितंबर से भाजपा की ओर से घर-घर रघुवर अभियान की शुरुआत की जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस अभियान से पहले रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




