ePaper

आज से एयर इंडिया देगा परिवार के साथ टिकट लेने पर 25% की छूट, एक पीएनआर पर छह लोग ले सकते हैं टिकट

Updated at : 01 Sep 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
आज से एयर इंडिया देगा परिवार के साथ टिकट लेने पर 25% की छूट, एक पीएनआर पर छह लोग ले सकते हैं टिकट

रांची : एयर इंडिया फैमिली फेयर की शुरुआत एक सितंबर से करने जा रहा. यह ऑफर 31 मार्च 2020 तक चलेगा. इस ऑफर में टिकट लेने वाले व्यक्ति को 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि यह ऑफर परिवार के एक साथ सफर करने के लिए है. एक पीएनआर […]

विज्ञापन

रांची : एयर इंडिया फैमिली फेयर की शुरुआत एक सितंबर से करने जा रहा. यह ऑफर 31 मार्च 2020 तक चलेगा. इस ऑफर में टिकट लेने वाले व्यक्ति को 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि यह ऑफर परिवार के एक साथ सफर करने के लिए है. एक पीएनआर पर छह लोग टिकट ले सकते हैं. इसमें माता-पिता व बच्चों को शामिल किया गया है. इसके लिए टिकट लेने वाले व्यक्ति को पासपोर्ट या आधार कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी.

बच्चे का टिकट लेने पर माता-पिता का प्रूफ देना होगा. 25 प्रतिशत की छूट बेसिक फेयर पर दी जायेगी. वहीं जीएसटी व अन्य चार्ज पहले की ही तरह लगेगा. यात्रियों को टिक घरेलू विमान के लिए दिया जायेगा. यात्री इसका लाभ कनेक्टिंग विमान में भी ले सकते हैं. यात्रियों को टिकट वाई से टी क्लास में मिलेगा. टिकट लेने के बाद यात्री अगर अपनी यात्रा रद्द करते हैं, तो नॉर्मल कैंसिलेशन चार्ज जो लगता है, उसी के अनुसार राशि की कटौती की जायेगी.

दो दिन बाद ही मिलेगा वापसी का टिकट : ऑफर के अनुसार, यात्रियों को उसी दिन वापसी का टिकट नहीं मिलेगा. फैमिली फेयर का टिकट लेने पर यात्री को कम से कम दो दिन बाद ही टिकट मिलेगा. यह ऑफर एयर इंडिया व एलाइंस एयर के लिए भी होगा.

छह लोग एक साथ ले सकेंगे टिकट ऑफर 31 मार्च 2020 तक

ऑफर में माता-पिता व बच्चों को शामिल किया गया है
छोटे-बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे लोग
एयर इंडिया के फैमिली फेयर ऑफर से यात्री देश के किसी भी शहर (जहां एयर इंडिया या एलाइंस एयर का विमान उड़ान भरता है) का टिकट ले सकते हैं. रांची से यात्री देश के बड़े शहर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, रायपुर, भुवनेश्वर के लिए सीधी विमान सेवा व इन जगहों से कनेक्टिंग फ्लाइट ले सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola