जमशेदपुर - रांची आना जाना हुआ आसान, टाटानगर - रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्धाटन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 2:26 PM
रांची : मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं रेल राज्यमंत्री श्री सुरेश सी.अंगडी आज रांची रेलवे स्टेशन से टाटानगर – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस और हटिया-सांकी पैसेंजर का शुभारंभ किया. बरकाकाना- रांची परियोजना के अंतर्गत 31 किमी लम्बी टाटीसिल्वे- सांकी नई रेल लाइन का उद्घाटन भी किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, प्रधानमंत्री श्री […]
रांची : मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं रेल राज्यमंत्री श्री सुरेश सी.अंगडी आज रांची रेलवे स्टेशन से टाटानगर – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस और हटिया-सांकी पैसेंजर का शुभारंभ किया. बरकाकाना- रांची परियोजना के अंतर्गत 31 किमी लम्बी टाटीसिल्वे- सांकी नई रेल लाइन का उद्घाटन भी किया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जी ने झारखण्ड की हर जरुरत का ख्याल रखा है। रेलवे से जुड़ी जो भी जरुरतें थीं वो तय समय सीमा में पूरी हो रही हैं। झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि धन्यवाद. झारखण्डवासियों को 2 नई ट्रेनों रांची-टाटानगर एक्सप्रेस व हटिया -सांकी पैसेंजर की सौगात मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










