ePaper

तीरंदाजी स्‍वर्ण जीतने पर CM ने कहा- शाबाश बिटिया कोमोलिक, अर्जुन मुंडा ने भी की तारीफ

Updated at : 25 Aug 2019 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
तीरंदाजी स्‍वर्ण जीतने पर CM ने कहा- शाबाश बिटिया कोमोलिक, अर्जुन मुंडा ने भी की तारीफ

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोमोलिक बारी को स्पेन में आयोजित तीरंदाजी का महिला एकल कैडेट रिकर्व वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है. कोमोलिका ने फाइनल में जापान की वाका सोदोका को 7-3 से हराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियां देश दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर रही […]

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोमोलिक बारी को स्पेन में आयोजित तीरंदाजी का महिला एकल कैडेट रिकर्व वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है. कोमोलिका ने फाइनल में जापान की वाका सोदोका को 7-3 से हराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियां देश दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं. उन्होंने कहा शाबाश बिटिया.

मुख्‍यमंत्री ने सिंधू को बैडमिंटन का गोल्‍ड जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पी वी सिंधू को बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीतने पर बहुत बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश को आप पर गर्व है. नयी पीढ़ी को यूं ही प्रेरित करते रहिए. आपने हर हिंदुस्तानी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है. पी वी सिंधू पहली भारतीय है जिन्होंने यह खिताब जीता है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कोमेलिका व सिंधू को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्पेन में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप के महिला एकल कैडेट रिकर्व वर्ग में भारत की कोमोलिका बारी ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया. फाइनल मुकाबले में कोमोलिका ने जापान की वाका सोदोका को 7-3 से हरा कैडेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. कोमोलिका को बहुत बधाई. मुंडा ने पीवी सिंधू के विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का एकल खिताब जीतने पर बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola