झारखंड में सभी 81 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगा जदयू
Updated at : 05 Aug 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू बोले रांची/पटना : अक्तूबर में संभावित झारखंड विधानसभा चुनाव जदयू सभी 81 सीटों पर अकेले लड़ेगा. चुनाव में पार्टी का मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार से मुक्ति, आदिवासियों को जमीन दिलाना, रोजगार और मॉब लिंचिंग से छुटकारा दिलाना शामिल हैं. यह कहना है झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू का. […]
विज्ञापन
झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू बोले
रांची/पटना : अक्तूबर में संभावित झारखंड विधानसभा चुनाव जदयू सभी 81 सीटों पर अकेले लड़ेगा. चुनाव में पार्टी का मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार से मुक्ति, आदिवासियों को जमीन दिलाना, रोजगार और मॉब लिंचिंग से छुटकारा दिलाना शामिल हैं.
यह कहना है झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू का. उन्होंने राज्य की वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां भ्रष्टाचार और भ्रष्ट क्रियाकलापों से स्थानीय लोग परेशान हैं. ऐसे में उन सभी के लिए जदयू बेहतर विकल्प बनकर उभरा है. मुर्मू पटना में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे.
उन्होंने आगे कहा कि राज्य के विस चुनाव की रणनीति के बारे में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से विस्तार से बात हुई है. वे 25 अगस्त को रांची में पार्टी के करीब दो हजार नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर झारखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे. मुर्मू ने कहा कि झारखंड के लोगों ने 19 साल तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को सरकार बनाने का मौका दिया. वहीं भाजपा को चार बार सरकार बनाने का मौका दिया. इसके बावजूद दोनों सरकारों ने वहां के आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया.
वहीं जेएमएम, जेवीएम और कांग्रेस मिलकर भी पिछले विस चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकी. भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों को जमीन आवंटित कर रही है. इससे आदिवासी और मुसलमान नाराज हैं. सरकार ने कई गांवों में स्कूल बंद करा दिया, वहीं सरकार शराब बेच रही है. ऐसे में बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज को देखकर झारखंड की जनता बेहतर विकल्प के रूप में जदयू को मौका देगी.
25 को नीतीश आयेंगे रांची, चुनावी शंखनाद का उदघोष करेंगे
पार्टी के बने दो लाख सदस्य
जदयू के प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि झारखंड में सदस्यता अभियान चल रहा है. इसके तहत अबतक पार्टी के करीब दो लाख प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं. झारखंड में कुल 82 विधानसभा सीट हैं जिनमें से 81 के लिए चुनाव होता है. इसमें 28 सीट आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं. साथ ही 20 सीट आदिवासी बहुल आबादी के प्रभाव वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




