रांची : डीजीपी से की शिकायत बेटी, पोती व बहू के हत्यारे को नहीं खोज रही पुलिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हजारीबाग के केरेडारी में 15 सितंबर 2018 को दिनेश्वर साव सोनी की बेटी लक्ष्मी रानी (28 वर्ष), बहू अंकिता सोनी (31 वर्ष) और पोती आरोही (छह माह) की हत्या कर दी गयी थी. आरोही और लक्ष्मी रानी की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया था, अंकिता सोनी का शव कमरे […]
विज्ञापन
रांची : हजारीबाग के केरेडारी में 15 सितंबर 2018 को दिनेश्वर साव सोनी की बेटी लक्ष्मी रानी (28 वर्ष), बहू अंकिता सोनी (31 वर्ष) और पोती आरोही (छह माह) की हत्या कर दी गयी थी. आरोही और लक्ष्मी रानी की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया था, अंकिता सोनी का शव कमरे से बरामद किया गया था. कमरा अंदर से बंद था. इस मामले में अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसको लेकर दिनेश्वर सोनी ने डीजीपी और पीएमओ से शिकायत की है.
उन्होंने कहा है कि घटना के वक्त वे और उनके दोनों बेटे फुसरो में थे. सूचना पर वहां से केरेडारी थाना क्षेत्र के गर्री गांव पहुंचे. तब तक पड़ोस के कौशल कुमार के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था. इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने हजारीबाग पुलिस से रिपोर्ट तलब की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










