रांची : 580 शिक्षकों को 20 को मिलेगा नियुक्ति पत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jul 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : स्नातकोत्तर प्रशिक्षित 119 पीजीटी शिक्षक व 461 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के विद्यालय पदस्थापन का कार्य पूरा कर लिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी कर 20 जुलाई को पदस्थापना के लिए उपस्थित होने की सूचना दी. 20 जुलाई को दो बजे से अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला प्लस टू स्कूल […]
विज्ञापन
रांची : स्नातकोत्तर प्रशिक्षित 119 पीजीटी शिक्षक व 461 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के विद्यालय पदस्थापन का कार्य पूरा कर लिया गया है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी कर 20 जुलाई को पदस्थापना के लिए उपस्थित होने की सूचना दी. 20 जुलाई को दो बजे से अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला प्लस टू स्कूल में इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.
पीजीटी के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1:45 बजे और टीजीटी शिक्षकों के लिए दोपहर 2:30 बजे और तीन बजे का समय निर्धारित किया गया है. सभी अभ्यर्थियों को आधार कार्ड के साथ आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र का हस्ताक्षरित व मूल प्रमाणपत्र लाने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




