रांची : जांच होने तक जमीन अधिग्रहण पर रोक

रांची : बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अटका गांव के रैयतों ने कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी से जीटी रोड (सिक्स लेन) के निर्माण में रैयतों को मिल रहे मुआवजे में गड़बड़ी की शिकायत की थी. सांसद ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर उन्हें रैयतों की समस्याओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव सुनील […]
रांची : बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अटका गांव के रैयतों ने कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी से जीटी रोड (सिक्स लेन) के निर्माण में रैयतों को मिल रहे मुआवजे में गड़बड़ी की शिकायत की थी. सांसद ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर उन्हें रैयतों की समस्याओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल को तत्काल गिरिडीह के उपायुक्त से बात कर मामले में उचित फैसला लेने को कहा.
इसके बाद प्रधान सचिव ने सांसद के समक्ष गिरिडीह के उपायुक्त को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने उपायुक्त को दिये निर्देश में कहा कि जब तक पूरी तरीके से जांच नहीं हो जाती, तब तक उस क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण पर रोक लगायें. भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को बताया कि एनएच-2 जीटी रोड के लिए 29 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है.
28 गांवों में सही मुआवजा मिल रहा है, जबकि अटका के रैयतों की आवासीय और व्यावसायिक भूमि को भी कृषि भूमि बता कर गड़बड़ी की जा रही है. इससे इलाके के 1129 रैयत प्रभावित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










