रांची/हटिया : मेला में मोबाइल व पर्स चोरी करनेवाला गिरोह पकड़ाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2019 9:47 AM

विज्ञापन

रांची/हटिया : धुर्वा पुलिस ने जगन्नाथपुर घुरती रथ मेला में चोरी के मोबाइल व पर्स के साथ तीन महिला, दो पुरुष व सात नाबालिग बच्चों को पकड़ा है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सभी आरोपी पुरुलिया (बंगाल) के हैं. जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर मेला में दो महिलाओं को पॉकेटमारी करते रंगेहाथ पकड़ा. इनसे […]

विज्ञापन
रांची/हटिया : धुर्वा पुलिस ने जगन्नाथपुर घुरती रथ मेला में चोरी के मोबाइल व पर्स के साथ तीन महिला, दो पुरुष व सात नाबालिग बच्चों को पकड़ा है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सभी आरोपी पुरुलिया (बंगाल) के हैं. जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर मेला में दो महिलाओं को पॉकेटमारी करते रंगेहाथ पकड़ा. इनसे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो दो अौर महिलाएं पकड़ में आयी़ं इसमें एक महिला के पास दो थैला था, जिसमें चोरी के 16 पर्स, चार मोबाइल व नकद बरामद हुआ.
जबकि दूसरी महिला के पास कुछ नहीं मिला, तो उसे छोड़ दिया गया. पकड़ी गयी महिला पॉकेटमार से महिला पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की, तो पता चला कि सभी पुरुलिया के रहनेवाली हैं. इसके बाद पांच बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया गया तथा सात नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola