रांची : आजसू विधायक रामचंद्र सहिस ने ली मंत्री पद की शपथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : दुमका में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बैंबू कॉनक्लेव होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास उदघाटन करेंगे. 18 एवं 19 सितंबर को होनेवाले आयोजन में चीन, वियतनाम के कई उद्यमी हिस्सा लेंगे. वहीं, भारत से मध्यप्रदेश, असम के कई उद्यमी के साथ-साथ झारखंड के स्थानीय कारीगर भी स्टॉल लगायेंगे. कॉनक्लेव में बांस आधारित उद्योग के स्टॉल लगेंगे, […]
विज्ञापन
रांची : दुमका में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बैंबू कॉनक्लेव होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास उदघाटन करेंगे. 18 एवं 19 सितंबर को होनेवाले आयोजन में चीन, वियतनाम के कई उद्यमी हिस्सा लेंगे. वहीं, भारत से मध्यप्रदेश, असम के कई उद्यमी के साथ-साथ झारखंड के स्थानीय कारीगर भी स्टॉल लगायेंगे. कॉनक्लेव में बांस आधारित उद्योग के स्टॉल लगेंगे, जहां लोग बांस आधारित उत्पादों की जानकारी ली सकेंगे. बांस आधारित उद्योगों के कई उत्पादों के स्टॉल दुमका के इनडोर स्टेडियम में लगाये जायेंगे.
प्रमुख रूप से बैंबू टाइल्स, बैंबू फ्लोर, चारकोल, बैंबूसा, बैंबू बीयर, बैंबू विनेगर, बैंबू टी, बैंबू वाइन के स्टॉल लगाये जायेंगे. इसके अलावा बांस से बने डेकोरेशन के कई आइटम भी मिलेंगे. कार के लिए स्टेयरिंग व्हील्स, डैशबोर्ड भी होंगे. बांस की साइकिल झारखंड के उद्यमी लगायेंगे. मोबाइल कवर, हेलमेट, बाथ टब के स्टॉल भी लगेंगे. असम व झारखंड के उद्यमियों द्वारा तैयार बैंबू हाउस कॉनक्लेव में लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










