रांची़ : सरकारी वेबसाइट पर हो रहा है भाजपा के सदस्यता अभियान का प्रसारण : कांग्रेस
Updated at : 10 Jul 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची़ : प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की वेबसाइट jhargov.tv पर भाजपा के सदस्यता अभियान को दिखाया जा रहा है. लिंक में सरकार का लोगो दिख रहा है. यह झारखंड सरकार की वेबसाइट न होकर भाजपा की […]
विज्ञापन
रांची़ : प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की वेबसाइट jhargov.tv पर भाजपा के सदस्यता अभियान को दिखाया जा रहा है. लिंक में सरकार का लोगो दिख रहा है.
यह झारखंड सरकार की वेबसाइट न होकर भाजपा की वेबसाइट हो गयी है. आरोप लगने के बाद प्रभात खबर ने सरकार की वेबसाइट को चेक किया गया तो उसमें सदस्यता अभियान की खबर को लेकर कोई क्लिप नहीं था. इस संबंध में पूछे जाने पर श्री ठाकुर ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप में सदस्यता अभियान का प्रसारण सरकार की वेबसाइट पर दिखाने को लेकर सूचना दी गयी थी.
वेबसाइट पर अभियान का प्रसारण हुआ है कि उनके पास इसका कोई प्रमाण नहीं है. श्री ठाकुर ने सरकारी अधिकारियाें पर भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करने का भी आरोप लगाया गया है. कहा कि कैबिनेट के बहाने जिस तरह से अधिकारियों और पुलिस की फौज ट्रेन से जा रही थी, उससे प्रतीत हो रहा था कि सदस्यता अभियान में पूरा सरकारी तंत्र सहयोग करने जा रहा हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




