रांची : राजभवन ने कड़ी कार्रवाई करने के लिए मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा मॉब लिंचिंग की घटना पर लगायें रोक

Updated at : 10 Jul 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : राजभवन ने कड़ी कार्रवाई करने के लिए मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा मॉब लिंचिंग की घटना पर लगायें रोक

रांची : राजभवन ने मॉब लिंचिंग रोकने की दिशा में कड़ी कार्रवाई करने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. राजभवन सचिवालय से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगायी जाये. साथ ही इनमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये. इसके […]

विज्ञापन
रांची : राजभवन ने मॉब लिंचिंग रोकने की दिशा में कड़ी कार्रवाई करने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. राजभवन सचिवालय से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगायी जाये. साथ ही इनमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये.
इसके तहत आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो. राजभवन ने पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम के अावेदन के आलोक में उक्त निर्देश दिया है. आलम ने कई घटनाअों का हवाला देते हुए और अब तक की गयी कार्रवाई से राजभवन को अवगत कराया है. इसके बाद ही राजभवन से तत्परता बरतने का निर्देश जारी हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में राज्य में मॉब लिंचिंग के कई मामले सामने आये हैं. इन घटनाअों को लेकर सरकार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. पहले ही मुख्य सचिव कार्रवाई करने की बात कह चुके हैं. वहीं डीजीपी ने आठ जुलाई को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों को ऐसी घटनाअों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया था.
हाइकोर्ट भी मांग चुका है िरपोर्ट
हाइकोर्ट ने आठ जुलाई को जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए मॉब लिंचिंग मामले में सरकार से िरपोर्ट मांगी है. सीबीआइ जांच की मांग को लेकर पीआइएल िकया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola