रांची : भाजपा नेता प्रेम व झामुमो के अरुण मंडल जदयू में शामिल
Updated at : 08 Jul 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा के पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कटारूका और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के प्रत्याशी रहे अरुण मंडल रविवार को जदूय में शामिल हो गये़ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष पटना में नेताओं ने जदयू का दामन थामा़ इनके साथ झाविमो नेता मनोज यादव […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कटारूका और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के प्रत्याशी रहे अरुण मंडल रविवार को जदूय में शामिल हो गये़
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष पटना में नेताओं ने जदयू का दामन थामा़ इनके साथ झाविमो नेता मनोज यादव और झामुमो नेता प्रभात कुमार ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की़
पार्टी नेता प्रवीण सिंह के साथ विभिन्न दलों के नेता जदयू में शामिल होने पटना पहुंचे थे़ बिहार के मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि झारखंड में संगठन को मजबूत करना है़ प्रदेश के नेता जमीनी स्तर पर काम करें, संगठन को दुरुस्त करे़ं विधानसभा चुनाव की तैयारी में नेता-कार्यकर्ता लग जाये़ं
श्री कुमार ने कहा कि पार्टी मुद्दों की राजनीति करे़ झारखंड में भी शराबबंदी को मुद्दा बनाये़ हमें राजस्व नहीं, जनता का हित देखना है़ इसके साथ ही पार्टी के लोग जनसमस्याओं से जुड़े़ं उन्होंने प्रदेश के नेताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीट चिह्नित कर काम करने का निर्देश दिया़
बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी नेताओं को दी़ प्रवीण सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में जदयू झारखंड में मजबूत राजनीतिक विकल्प बनेगा़ इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, रामाशीष कुमार और संजय कुमार सिंह गांधी आदि लोग मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




