रांची : खराब मौसम के कारण इंडिगो का विमान रद्द, विस्तारा का विमान कोलकाता डायवर्ट

Updated at : 04 Jul 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : खराब मौसम के कारण इंडिगो का विमान रद्द, विस्तारा का विमान कोलकाता डायवर्ट

मुंबई में भारी बारिश के कारण वहां से रांची नहीं आ सका इंडिगो का विमान रांची : मुंबई में भारी बारिश के कारण बुधवार को इंडिगो का विमान 6ई-5315 रद्द कर दिया गया. विमान का रांची आने का समय सुबह 8:00 बजे है. खराब मौसम के कारण यह विमान मुंबई से रांची नहीं आया था. […]

विज्ञापन
मुंबई में भारी बारिश के कारण वहां से रांची नहीं आ सका इंडिगो का विमान
रांची : मुंबई में भारी बारिश के कारण बुधवार को इंडिगो का विमान 6ई-5315 रद्द कर दिया गया. विमान का रांची आने का समय सुबह 8:00 बजे है. खराब मौसम के कारण यह विमान मुंबई से रांची नहीं आया था.
इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि विमान रद्द होने की सूचना यात्रियों को दूरभाष पर एसएमएस के माध्यम से दे दी गयी थी. वहीं, एयरपोर्ट पहुंचे कई यात्रियों ने विमान के रद्द होने की सूचना पर कंपनी के अधिकारियों से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की. इस कई यात्रियों को से दोपहर बाद दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया.
इधर, रांची में भी बुधवार को मौसम खराब होने के कारण विस्तारा एयरवेज का दिल्ली-रांची विमान (यूके751) को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया.
विमान अपने निर्धारित समय सुबह 8:25 बजे रांची पहुंचा. एयरपोर्ट का चक्कर लगाने के बाद विमान के पायलट को रनवे नहीं दिखाई दिया. इस कारण विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. विमान दोबारा दिन के 11:05 बजे रांची आया. वहीं, इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान (6ई-717) दिन के 11:25 बजे के बजाय दोपहर 12:15 बजे रांची आया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola