ePaper

रांची : रेलवे की नयी समय सारणी में किया गया बदलाव

Updated at : 02 Jul 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : रेलवे की नयी समय सारणी में किया गया बदलाव

रांची : हटिया से सैंकी के बीच दो जोड़ी नयी पैसेंजर ट्रेन चलेगी. सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि जल्दी समय की घोषणा की जायेगी. वहीं नयी समय सारिणी में बदलाव किये गये हैं. नयी समय सारिणी के अनुसार, रांची-हावड़ा त्रिसाप्ताहिक ट्रेन वाया महुदा होते हुए गयी. यह ट्रेन रांची से रवि, सोम व मंगल […]

विज्ञापन
रांची : हटिया से सैंकी के बीच दो जोड़ी नयी पैसेंजर ट्रेन चलेगी. सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि जल्दी समय की घोषणा की जायेगी. वहीं नयी समय सारिणी में बदलाव किये गये हैं. नयी समय सारिणी के अनुसार, रांची-हावड़ा त्रिसाप्ताहिक ट्रेन वाया महुदा होते हुए गयी.
यह ट्रेन रांची से रवि, सोम व मंगल को सुबह 5.45 बजे खुलेगी अौर सवा तीन बजे हावड़ा पहुंचेगी. हावड़ा से यह ट्रेन दिन के 12.50 बजे खुलेगी अौर सवा दस बजे रांची पहुंचेगी. इसके अलावा सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस दो जुलाई, दरभंगा-सिकंदराबाद पांच, हैदराबाद-रक्सौल चार जुलाई व रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस सात जुलाई से वाया धनबाद होकर चलेगी. इसके अलावा मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस, रांची-गुवाहाटी कामख्या एक्सप्रेस, रांची-जयनगर एक्सप्रेस, रांची-दुमका एक्सप्रेस, हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, रांची-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस वाया चंद्रपुरा-धनबाद मार्ग से चलेगी.
इसकी घोषणा बाद में की जायेगी. इसके अलावा गरबेता-रांची पैसेंजर खड़गपुर से रांची के बीच मेमू ट्रेन बनकर खुली. रांची-लोहरदगा टोरी पैसेंजर मेमू ट्रेन का नंबर बदल दिया गया है. नया नंबर 68037-68038 है. रांची-लोहरदगा पैसेंजर 68039-68040 (पुराना नंबर-58655-58656) बनकर गयी.
नंबर नाम पुराना समय नया समय
13304 रांची-धनबाद इंटरसिटी 16.00 18.55
12877 रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस 16.40 16.15
13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 19.15 19.10.
18634 रांची-पटना एक्सप्रेस 23.55 23.45
68086 रांची-खड़गपुर मेमू पैसेंजर 15.22 15.15
58034 रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर 15.45 15.40
18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 06.10 06.00
12817 हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती 14.40 14.30
15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 17.05 16.50
18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस 19.05 19.00
63504 हटिया-वर्द्धमान मेमू पैसेंजर 07.55 08.05
58161 हटिया-झारसगुड़ा पैसेंजर 11.10 11.20
58142 हटिया-टाटानगर पैसेंजर 18.10 18.05
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola