यौन उत्पीड़न केस : विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए रांची में छापेमारी

देवघर/ रांची : जेवीएम नेत्री से यौन उत्पीड़न के केस में देवघर पुलिस की टीम ने एजी मोड़ के समीप स्थित विधायक प्रदीप यादव के आवास में छापेमारी की. छापेमारी रविवार की शाम करीब छह बजे की गयी. छापेमारी का नेतृत्व केस की आइओ साइबर थाने की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी कर रही थी. मौके पर […]
देवघर/ रांची : जेवीएम नेत्री से यौन उत्पीड़न के केस में देवघर पुलिस की टीम ने एजी मोड़ के समीप स्थित विधायक प्रदीप यादव के आवास में छापेमारी की. छापेमारी रविवार की शाम करीब छह बजे की गयी. छापेमारी का नेतृत्व केस की आइओ साइबर थाने की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी कर रही थी.
मौके पर आरोपित विधायक प्रदीप अपने सरकारी आवास में नहीं मिले. इस वजह से पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी. पुलिस प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए उनके दूसरे ठिकाने के बारे में जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रही है. देवघर पुलिस ने प्रदीप के सरकारी आवास की तलाशी नहीं ली. क्योंकि पुलिस के पास आवास सर्च करने का वारंट नहीं था. देवघर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी थी, लेकिन आवास में नहीं मिलने के कारण गिरफ्तार नहीं किया जा सका.
डोरंडा पुलिस कर रही थी सहयोग
- यौन उत्पीड़न के केस में शनिवार को न्यायालय से जारी हुआ था वारंट
- प्रदीप के दूसरे ठिकाने के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




