ePaper

झारखंड ने हूल दिवस पर हूल के वीरों को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही यह बात

Updated at : 30 Jun 2019 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड ने हूल दिवस पर हूल के वीरों को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही यह बात

रांची : झारखंड ने रविवार को हूल दिवस पर हूल के वीरों को श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश की उपराजधानी दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में अमर नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी, तो पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा समेत विभिन्न सामाजिक […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड ने रविवार को हूल दिवस पर हूल के वीरों को श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश की उपराजधानी दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में अमर नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी, तो पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा समेत विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने राजधानी रांची के सिदो-कान्हू पार्क में श्रद्धासुमन अर्पित किये.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को अहले सुबह ट्वीट कर कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक ‘हूल दिवस’ पर झारखंड के अमर शहीदों सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलो, झानो सहित सभी वीरों को शत-शत नमन. मुख्यमंत्री ने उन सभी अनाम वीरों (Unsung Heroes) के प्रति भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने भारत की आजादी के हूल में अपने प्राणों की आहुति दी थी. श्री दास ने कहा कि संथाल परगना सहित समस्त झारखंड को समृद्ध और सशक्त बनाना ही ध्येय है.

उन्होंने कहा कि झारखंड का पर्यावरण सापेक्ष विकास, इसकी भाषा और लिपि, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए हम सबका साझा प्रतिबद्ध प्रयास ही इन वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची कॉलेज के निकट स्थित सिदो-कान्हू पार्क में अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विधायक रामकुमार पाहन, जितू चरण राम, गंगोत्री कुजूर, शिवशंकर उरांव और राज्यसभा सांसद समीर उरांव उपस्थित थे.

मुंडा समाज ने भी सिदो-कान्हू पार्क में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. माल्यार्पण करने वालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, जिला सचिव अंतु तिर्की, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ माजी, केंद्रीय सदस्य वर्षा गाड़ी, चिंतामणि सांगा, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, बीरु तिर्की, महादेव मुंडा, धर्मेंद्र सिंह, हेमलाल मेहता, आफताब आलम, संदीप गुप्ता, पियूष सिंह, प्रवीण सिंह, पप्पू कुमार, मोनू भगत, हनीफ अंसारी, बबलू राम, योगेंद्र राम, सुनील साहू, लालजय नाथ शाहदेव, रेयाज अंसारी, रवि यादव, रवि कुमार, सोनू मुंडा, रामशरण विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सालो देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

शहीद स्थल सह स्मारक समिति शहीद चौक पर प्रो राम प्रवेश, सुनील साहू, फैयाज शाह, किशन अग्रवाल, रवि दत्त, चितरंजन कुमार झा, रवि यादव, बिमल किशोर व अन्य ने अमर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola