रांची : महिला की हत्या के अभियुक्त को उम्रकैद की सजा, जुर्माना

Updated at : 28 Jun 2019 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महिला की हत्या के अभियुक्त को उम्रकैद की सजा, जुर्माना

रांची : एजेसी एसएस प्रसाद की अदालत ने महिला की हत्या करने के मामले में अभियुक्त लीटा उरांव (35 वर्ष) को उम्रकैद की सजा सुनायी है. अभियुक्त पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. लीटा उरांव पर सिलिया देवी नामक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का आरोप है. सिलिया के […]

विज्ञापन
रांची : एजेसी एसएस प्रसाद की अदालत ने महिला की हत्या करने के मामले में अभियुक्त लीटा उरांव (35 वर्ष) को उम्रकैद की सजा सुनायी है. अभियुक्त पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. लीटा उरांव पर सिलिया देवी नामक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का आरोप है.
सिलिया के पुत्र गोपाल टोप्पो ने पुलिस को बयान दिया था कि 27 अगस्त 2016 को उसकी मां घर में अकेली थी. दिन के दो बजे लीटा उरांव हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया अौर बिना कुछ कहे उसकी मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे वह लहूलुहान होकर गिर गयी. उस समय गोपाल टोप्पो अपने खेत में काम कर रहा था. कुछ बच्चों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसने अपनी मां को रिम्स में भर्ती कराया. इलाज के दौरान उसी शाम 7:30 बजे उसकी मां की मृत्यु हो गयी. गोपाल ने बताया कि अभियुक्त ने पुरानी दुश्मनी को लेकर घटना को अंजाम दिया. इस वाद में अभियोजन की अोर से आठ गवाही करायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola