रांची-जयनगर एक्सप्रेस आठ मिनट लेट से दरभंगा पहुंचेगी
Updated at : 28 Jun 2019 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रेलवे की नयी समय सारिणी के अनुसार 18605 रांची-जयनगर एक्सप्रेस अब आठ मिनट लेट से प्रात: 05.38 बजे दरभंगा पहुंचेगी अौर वहां से 05.43 बजे खुल जायेगी. इसी तरह वापसी में 18606 जयनगर-रांची एक्सप्रेस सात मिनट पहले दरभंगा आयेगी. यह ट्रेन 12.13 बजे आयेगी अौर 12.18 बजे खुल जायेगी. यह समय सारिणी एक […]
विज्ञापन
रांची : रेलवे की नयी समय सारिणी के अनुसार 18605 रांची-जयनगर एक्सप्रेस अब आठ मिनट लेट से प्रात: 05.38 बजे दरभंगा पहुंचेगी अौर वहां से 05.43 बजे खुल जायेगी.
इसी तरह वापसी में 18606 जयनगर-रांची एक्सप्रेस सात मिनट पहले दरभंगा आयेगी. यह ट्रेन 12.13 बजे आयेगी अौर 12.18 बजे खुल जायेगी. यह समय सारिणी एक जुलाई से प्रभावी हो रही है. वहीं, धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस धनबाद से 15 मिनट लेट से दिन के 10.45 बजे खुलेगी. इसके अलावा 18695/18696 पटना-इस्लामपुर एक्सप्रेस अब एक ही ट्रेन नंबर 18623/18624 बनकर चल रही है .
यह ट्रेन हटिया-पटना इस्लामपुर एक्सप्रेस के रूप में चल रही है. इसका नंबर परिवर्तन अब स्थायी रूप से हो गया है. इसी तरह पटना व आरा के लिए चल रही साप्ताहिक एक्सप्रेस भी स्थायी रूप से चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




