11 दिन देर से आया मॉनसून, तीन जिलों में असर, चार से पांच दिनों में पूरे राज्य में फैलेगा
Updated at : 22 Jun 2019 9:55 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड में सामान्य तिथि (10 जून) से करीब 11 दिन देर से मॉनसून आया है. मॉनसून की पहली बारिश शुक्रवार को जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला में हुई. अगले चार से पांच दिनों में पूरे सूबे में मॉनसून की बारिश होने लगेगी. इससे गर्मी से राहत मिलेगी तथा किसान खेती की तैयारी शुरू कर […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में सामान्य तिथि (10 जून) से करीब 11 दिन देर से मॉनसून आया है. मॉनसून की पहली बारिश शुक्रवार को जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला में हुई. अगले चार से पांच दिनों में पूरे सूबे में मॉनसून की बारिश होने लगेगी. इससे गर्मी से राहत मिलेगी तथा किसान खेती की तैयारी शुरू कर देंगे. यह जानकारी विभाग के निदेशक एसडी कोटाल और वरीय वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने प्रेस को दी.
मौसम विभाग ने आद्रा नक्षत्र के शुरुआती 15 दिनों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है. दरअसल, आद्रा नक्षत्र 22 जून से शुरू होने जा रहा है. यानी मॉनसून आद्रा नक्षत्र शुरू होने से पहले आ गया है. इधर, मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में करीब 48.2, चाईबासा में 30 और घाटशिला में करीब 15 मिमी बारिश हुई है. मॉनसून के लिए वर्तमान स्थिति अच्छा दिख रहा है. विभाग के अनुसार 22 से 27 जून तक सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है. 28 से चार जून तक बारिश सामान्य होने का अनुमान है. वैसे अब तक झारखंड में सामान्य से करीब 50 % कम बारिश हुई है.
अगले 72 घंटे तक वज्रपात की संभावना: मौसम विभाग की मानें तो अगले 72 घंटे में वज्रपात की भी संभावना है. मॉनसून की शुरुआत में बिजली के साथ व्रजपात भी होती है. इससे बचने की जरूरत है. मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद वज्रपात की संभावना समाप्त हो जाती है. विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में खूंटी, सरायकेला वाले इलाके में अच्छी बारिश हो सकती है.
करीब नौ फीसदी कम बारिश का अनुमान : मौसम विभाग ने इस बार के मॉनसून में सामान्य से करीब नौ % कम बारिश का अनुमान लगाया है. राज्य में औसतन मॉनसून में करीब 1092 मिमी बारिश होती है. इस बार 11 दिन देर से मॉनसून आने से बारिश की अवधि छोटी हो सकती है. कभी-कभी छोटी अवधि में भी अच्छी बारिश हो जाती है.
कब-कब आया है मॉनसून
वर्ष मॉनसून वर्षा (सामान्य से)
2018 25 जून -28% कम
2017 16 जून -10% कम
2016 17 जून सामान्य
2015 15 जून -12% कम
2014 18 जून -1% कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




