रांची : विश्व शांति, सद्भाव व समृद्धि के लिए अपनायें योग
Updated at : 22 Jun 2019 9:52 AM (IST)
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा की कर्मभूमि से योग की महत्ता का दिया दुनिया को संदेश रांची : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धरती आबा बिरसा मुंडा की कर्मभूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग की महत्ता का दुनिया को संदेश दिया. उन्होंने कहा कि विश्व शांति, सद्भाव और समृद्धि […]
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा की कर्मभूमि से योग की महत्ता का दिया दुनिया को संदेश
रांची : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धरती आबा बिरसा मुंडा की कर्मभूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग की महत्ता का दुनिया को संदेश दिया. उन्होंने कहा कि विश्व शांति, सद्भाव और समृद्धि के लिए योग अपनायें. आज रांची विश्व के फलक पर चमक रहा है. उन्होंने कहा कि रांची के लिए मेरे मन में विशेष जगह तो है, पर यहां योग दिवस के आयोजन के तीन महत्वपूर्ण कारण रहे. झारखंड के नाम से इस पर प्रकृति की विशेष कृपा का अहसास होता है और योग भी प्रकृति के बहुत करीब है.
साथ ही, स्वास्थ्य की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ रांची से हुआ. आज यह योजना बहुत कम समय में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है. झारखंड में योग प्रारंभ से इसकी संस्कृति का हिस्सा रहा है. यहां की छऊ नृत्य की शैली और मुद्राएं योग का आभास कराती हैं. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को राजधानी के प्रभात तारा मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को संबोधित कर रहे थे. यहां पर राज्य के विभिन्न जिलों से आये 40 हजार लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ योग किया. इसमें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नाइक, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के अलावा कई लोग मौजूद थे.
पीएम ने रांची में योग दिवस मनाने के गिनायें तीन कारण
कहा, यहां की नृत्य शैली व मुद्राएं कराती हैं योग का आभास
सीएम रघुवर दास ने कहा : झारखंड में 100 और योग सेंटर खोलने की योजना
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा : योग से लोगों की जीवन शैली में आया बदलाव
गरीब व आदिवासियों के जीवन का हिस्सा बने योग
प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक युग में योग सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब और आदिवासियों तक नहीं पहुंच पाया है. हमें मिलकर योग को उन तक पहुंचाना है, क्योंकि योग से बीमारी को दूर रखा जा सकता है. गरीब बीमारी की वजह से कष्ट पाता है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि योग को उन तक पहुंचा कर हम उन्हें बीमारी के चुंगल से बचायेंगे. अब मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिये ”प” के चार मंत्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य होने से नयी ऊंचाईयों को पाने की लालसा होती है. टूटे मन से सपनों को पूरा नहीं किया जा सकता. उन्होंने चार ”प” का मंत्र देते हुए कहाः पर्यावरण, पोषण, पानी और परिश्रम. ये हमारे स्वास्थ्य के लिए परिणाम देते हैं. इस वर्ष योग दिवस योग फॉर हार्ट केयर की थीम पर आयोजित किया जा रहा है. हृदय रोग पूरी दुनिया के समक्ष एक चुनौती बन चुका है. युवाओं में भी समस्या बढ़ रही है. इस वर्ष योग को बढ़ावा देने के लिए, जिन्हें पुरस्कार मिला, उनके समर्पण और तपस्या को मैं नमन करता हूं.
युवा पीढ़ी के क्रिएटिव आइडिया से जीवंत हो रहा योग
प्रधानमंत्री ने बताया कि युवा पीढ़ी योग को आधुनिकता से जोड़ रही है. उनके क्रिएटिव आइडिया से योग और जीवंत हो रहा है. भारत में योग के प्रति जागरूकता हर वर्ग तक पहुंची है, इसका अनुभव किया जा सकता है. आज हमारा योग दुनिया अपना रही है. हमें योग पर हो रहे अनुसंधान को बढ़ावा देकर इसकी जानकारी दुनिया को देते रहना है. सरकार इस आवश्यकता को समझते हुए कार्य कर रही है.
कम समय में झारखंडवासियों ने कमाल कर दिखाया
प्रधानमंंत्री ने कहा कि मैं झारखंड सरकार को भी बधाई देता हूं कि बहुत ही कम समय में इतना बड़ा आयोजन किया. पहले से इन्हें कुछ पता नहीं था. दो सप्ताह पहले ही, नयी सरकार बनने के बाद रांची में इतना बड़ा कार्यक्रम करने का विचार आया. लेकिन इतने कम समय में झारखंडवासियों ने कमाल कर दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




