रांची : पूर्व डीजीपी की पत्नी की जमीन की सीबीआइ जांच को लेकर पीआइएल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पूर्व डीजीपी की पत्नी पूनम पांडेय सहित अन्य लोगों के नाम कांके अंचल की हस्तांतरित जमीन की सीबीआइ जांच को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. प्रार्थी जनसभा पलामू के महासचिव पंकज कुमार यादव ने पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) से कराने की मांग की है. […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व डीजीपी की पत्नी पूनम पांडेय सहित अन्य लोगों के नाम कांके अंचल की हस्तांतरित जमीन की सीबीआइ जांच को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. प्रार्थी जनसभा पलामू के महासचिव पंकज कुमार यादव ने पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) से कराने की मांग की है. प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने याचिका दायर की.
उन्होंने बताया कि कांके अंचल के खाता संख्या-87, प्लॉट संख्या 1232 (1232-21) परती कदीम प्रकृति की 50.90 डिसमिल जमीन पूर्व डीजीपी ने पत्नी पूनम पांडेय के नाम पर ली है. उक्त जमीन 20 जून 2018 को ट्रांसफर हुई है. प्रार्थी ने इस मामले में मुख्य सचिव, सीबीआइ, डीजीपी, उपायुक्त, कांके अंचलाधिकारी सहित अन्य को प्रतिवादी बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




