ePaper

रांची : झाविमो नेता प्रवीण सिंह जदयू में शामिल, दिल्ली में नीतीश से मिले

Updated at : 17 Jun 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : झाविमो नेता प्रवीण सिंह जदयू में शामिल, दिल्ली में नीतीश से मिले

झारखंड में विधानसभा चुनाव की रणनीति बनायें, काम में जुटें : नीतीश कुमार रांची : पूर्व एमएलसी व झाविमो नेता प्रवीण सिंह रविवार को जदयू में शामिल हो गये. श्री सिंह ने दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. इसके बाद पार्टी में शामिल […]

विज्ञापन
झारखंड में विधानसभा चुनाव की रणनीति बनायें, काम में जुटें : नीतीश कुमार
रांची : पूर्व एमएलसी व झाविमो नेता प्रवीण सिंह रविवार को जदयू में शामिल हो गये. श्री सिंह ने दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. इसके बाद पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की गयी. उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने पिछले कई महीने से झाविमो से दूरी बना ली थी.
वह झाविमो में किसी पद पर नहीं थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह बाबूलाल मरांडी के पक्ष में उतरे थे़ इधर, नीतीश कुमार के दिल्ली स्थित अावास पर प्रोफेसर शाहिद हसन, जमशेदपुर के प्रो इरफान खान और हरेलाल महतो ने भी जदयू का दामन थामा़ मौके पर बिहार के मंत्री व प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू भी मौजूद थे़
नीतीश कुमार ने पार्टी में शामिल होनेवाले नये लोगों से कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाये़ं विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनायें व चुनावी तैयारी में जुट जायें. विधानसभा चुनाव में ऐसी सीटें चिह्नित करें, जहां पार्टी बेहतर कर सकती है. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष श्री मुर्मू को भी नेताओं की टीम बना कर तैयारी में जुटने को कहा. मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर, सह प्रभारी अरुण सिंह, वरीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो आदि मौजूद थे़
नीतीश की छवि का लाभ मिलेगा, झारखंड में संगठन को मजबूत करेंगे: प्रवीण सिंह ने कहा कि देश की राजनीति में नीतीश कुमार की साफ-सुथरी व बेदाग छवि है़
विपक्षी भी नीतीश पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा सकते है़ं बिहार में सुशासन दिया है़ राजनीति के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन की भी लड़ाई लड़ रहे है़ं झारखंड में पार्टी की भरपूर संभावना है़ राज्य में संगठन को खड़ा किया जायेगा. कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह भरने का काम करेंगे. पार्टी पूरी रणनीति व तैयारी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola