झारखंड मौसम: इस सप्ताह नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें कब से होगी बारिश

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज अभी इसी तरह नजर आएगा. लोगों को अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. आज झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. हवा में आद्रता के कारण लोगों को पसीने वाली गर्मी का सामना […]
रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज अभी इसी तरह नजर आएगा. लोगों को अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. आज झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. हवा में आद्रता के कारण लोगों को पसीने वाली गर्मी का सामना आज करना पड़ सकता है.
मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि झारखंड के कुछ इलाकों में शनिवार को छिट-पुट वर्षा हो सकती है जिससे लोगों को हल्की राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि दक्षिणी झारखंड, मध्य झारखंड और संताल परगना के जिलों में छिट-पुट बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना है. अगले तीन से चार दिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. नार्थ-वेस्ट झारखंड के लोगों को फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी.
आरएस शर्मा ने बताया कि 20 से 21 जून तक झारखंड में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना है जबकि 22 से 23 जून तक मॉनसून झारखंड पहुंच सकता है और बारिश की फुहार से लोगों को गर्मी से राहत दिला सकता है. उन्होंने कहा कि 20 के बाद से बारिश लगातार बढ़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










