ePaper

झारखंड: नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ कमांडो सुनील कालिता की एम्स में मौत

Updated at : 14 Jun 2019 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ कमांडो सुनील कालिता की एम्स में मौत

रांची : झारखंड में पिछले महीने नक्सलियों के हमले में घायल हुए सीआरपीएफ के एक कमांडो की दिल्ली के एम्स में मौत हो गयी. सरायकेला खरसावां जिले के जंगलों में 28 मई को नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में कांस्टेबल सुनील कालिता (32) घायल हो गये थे. अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहले रांची के एक […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में पिछले महीने नक्सलियों के हमले में घायल हुए सीआरपीएफ के एक कमांडो की दिल्ली के एम्स में मौत हो गयी. सरायकेला खरसावां जिले के जंगलों में 28 मई को नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में कांस्टेबल सुनील कालिता (32) घायल हो गये थे.

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहले रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें विमान से दिल्ली लाकर चार जून को एम्स में भर्ती कराया गया. उनकी बृहस्पतिवार शाम को मौत हो गयी. सुनील कमांडो बटालियन ऑफ रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) की 209वीं बटालियन में तैनात थे.

इस घटना में कोबरा और पुलिस के 14 अन्य जवान घायल हुए थे.

अधिकारी ने बताया कि कमांडो ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विस्फोट के दौरान अपने साथियों की जान बचाकर बहादुरी का परिचय दिया. सुनील असम के कामरूप जिले के रहने वाले थे और वह 2011 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में शामिल हुए थे. उन्हें 2016 में कोबरा इकाई के लिए चुना गया था और झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola