रांची : हर दिन तीन वार्डों का जायजा लेंगे नगर निगम के अधिकारी

Updated at : 11 Jun 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हर दिन तीन वार्डों का जायजा लेंगे नगर निगम के अधिकारी

रांची : राजधानी की सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रांची नगर निगम के अधिकारी रोजाना तीन वार्डों के चक्कर लगायेंगे. सफाई और जलापूर्ति को लेकर सोमवार को नगर निगम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश नगर विकास सचिव अजय कुमार ने दी. शाम करीब 6:30 बजे हुई समीक्षा बैठक […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी की सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रांची नगर निगम के अधिकारी रोजाना तीन वार्डों के चक्कर लगायेंगे.
सफाई और जलापूर्ति को लेकर सोमवार को नगर निगम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश नगर विकास सचिव अजय कुमार ने दी. शाम करीब 6:30 बजे हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी रोजाना सुबह सात बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक दो से तीन वार्डों का निरीक्षण करें. इस दौरान कहां कचरा उठा, कहां गंदगी फैली है, टैंकर से लोगों को पानी मिल रहा है या नहीं इसकी जांच करे. जहां भी उक्त समस्याएं दिखती हैं, उनका मौके पर ही उसका समाधान करें. साथ ही रोजाना इसकी जानकारी नगर आयुक्त को दें. सचिव ने निगम को अपने स्तर से शहर में सफाई व्यवस्था ठीक करने का सुझाव भी दिया है.
आज से टेलीफोन पर शिकायतें सुनेंगे अधिकारी
इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
अपर समाहर्ता : 9431170128: राजस्व, आपदा-प्रबंधन, भूमि हस्तांतरण, दाखिल-खारिज
एडीएम नक्सल : 9162192990: नक्सली हिंसा, जनसंवाद, डीसी के स्तर से निर्गत प्रमाण पत्र
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola