रांची : रघुवर का कार्यकाल स्वर्णिम : भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रघुवर सरकार का साढ़े चार वर्षों का कार्यकाल सुशासन और विकास का स्वर्णिमकाल है़ वहीं हेमंत सोरेन सरकार का 14 महीने का कार्यकाल इतिहास का काला अध्याय है़ यह बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कही. वह पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ श्री शाहदेव ने […]
विज्ञापन
रांची : रघुवर सरकार का साढ़े चार वर्षों का कार्यकाल सुशासन और विकास का स्वर्णिमकाल है़ वहीं हेमंत सोरेन सरकार का 14 महीने का कार्यकाल इतिहास का काला अध्याय है़ यह बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कही.
वह पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ श्री शाहदेव ने कहा कि किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना वरदान साबित हुई है, जिसमें प्रति एकड़ पांच हजार रुपये की सहायता राज्य सरकार सीधे किसानों के खाते में भेज रही है़
यह राशि केंद्र सरकार की योजना के अतिरिक्त है़ मुख्यमंत्री सुकन्या योजना बेटियों के विकास के लिए अद्वितीय योजना है़ जिसमें पढ़ाई और कम उम्र की शादी रोकने की दिशा में पहल की गयी है़ श्री शाहदेव ने कहा कि राज्य में बिजली समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल की गयी है़
नये ग्रि़ड और ट्रांसमिशन लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है़ पानी की समस्या के निराकरण की दिशा में ठोस कदम उठाये गये हैं. आदिम जनजाति के सभी 2250 टोलों में सितंबर तक पाइपलाइन से पानी पहुंचा दिया जायेगा़ कहा कि इसके अतिरक्ति भारत का सबसे सुंदर हज हाउस बनाकर सरकार ने जनता को समर्पित कर दिया, पहली बार एसटी आयोग व पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का गठन हुआ है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










