रांची : मोबाइल ऐप के जरिये ग्राहकों को मिलेंगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की उन्नत सेवाएं

Updated at : 10 Jun 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मोबाइल ऐप के जरिये ग्राहकों को मिलेंगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की उन्नत सेवाएं

रांची : सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों की तर्ज पर अब डाकघर (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) के माध्यम से अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी. डाकघर का पूरा सिस्टम कस्टमर इंटरफेस पर आधारित होगा, जहां डिजिटल मोबाइल एेप के जरिये ग्राहकों को उन्नत सेवा देने की कवायद की जा रही है. राज्य के अंदर 358 पोस्ट […]

विज्ञापन
रांची : सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों की तर्ज पर अब डाकघर (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) के माध्यम से अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी. डाकघर का पूरा सिस्टम कस्टमर इंटरफेस पर आधारित होगा, जहां डिजिटल मोबाइल एेप के जरिये ग्राहकों को उन्नत सेवा देने की कवायद की जा रही है.
राज्य के अंदर 358 पोस्ट ऑफिस के ब्रांच पूरी तरह से सीबीएस हो गये हैं. तकनीकी रूप से पिछड़ी जगहों पर पिनाकल सर्वर से वाइड एरिया नेटर्वक से इसे जोड़ा गया है. जल्द ही यहां बैंकों की तरह ही डिजिटल क्यू सिस्टम की सेवाएं जोड़ी जायेंगी. राज्य के डाकघरों में कुल 1,23,97,358 लोगों के अकाउंट हैं.
एेप से खोला जा सकेगा अकाउंट : पेमेंट्स बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए गरीबों को बैंक तक आने की जरूरत नहीं है. इसके लिए संबंधित एरिया का डाकिया घर तक जायेगा और एेप के जरिये अकाउंट खोलेगा. दर्पण प्रोजेक्ट के तहत इस सुविधा का ट्रायल चल रहा है.
डाकिये के फोन या हैंड हेल्ड मशीन में एक एेप होगा. उस एेप के जरिये आपके द्वारा दी गयी राशि बैंक में जमा करेगा. अगर आप राशि निकालना चाहते हैं, तो डाकिया आपको घर आकर पैसा देगा. इसके लिए प्रशासन संबंधित डाकिया को इंसेंटिव भी देगा. फिलहाल जमशेदपुर डिवीजन में दर्पण प्रोजेक्ट का ट्रायल चल रहा है.
कहीं भी निकाल सकेंगे एफडी का पैसा : डाकघर में पेपरलेस बैंकिंग व्यवस्था के तहत पेमेंट बैंक खोला जा रहा है. ग्राहकों को मोबाइल और नेट बैंकिंग की सुविधा दी जा रही है. ग्राहक बैंकों की तर्ज पर सेविंग और करंट अकाउंट खुलवा सकते हैं. एेप के जरिये डाकिया आरटीजीएस, नेफ्ट की सुविधा के साथ ही स्पीड पोस्ट करने सहित बीमा प्रीमियम भी चुका सकते हैं. एफडी का पैसा कहीं भी जमा कर सकते हैं और निकाल सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola