रांची़ : ……जब विरोध के डर से बैठक में नहीं गये प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : प्रदेश कांग्रेस में भीतरघात खुल कर सामने आ गया है. कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में शामिल नहीं हुए. हालांकि वे रांची में मौजूद थे. होटल आर्या में उन्होंने देर रात तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. डॉ अजय के समर्थक व […]
विज्ञापन
रांची़ : प्रदेश कांग्रेस में भीतरघात खुल कर सामने आ गया है. कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में शामिल नहीं हुए. हालांकि वे रांची में मौजूद थे.
होटल आर्या में उन्होंने देर रात तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. डॉ अजय के समर्थक व कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंच रहे थे. वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह होटल शिवानी इंटरनेशनल में ठहरे हुए हैं.
इन्होंने समीक्षा बैठक के बाद लोकसभा के प्रत्याशियों से मुलाकात की. साथ ही हार के कारणों के बारे में भी जाना. वहीं, कांग्रेस नेता जयशंकर पाठक के यहां पार्टी के वरिष्ठ व नाराज नेताओं की बैठक हुई. इसमें हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को जिम्मेवार ठहराया गया. साथ ही उन्हें हटाने को लेकर रणनीति बनायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










