झारखंड : कांग्रेस मुख्यालय में डॉ अजय कुमार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन, आपस में भिड़े कार्यकर्ता
Updated at : 08 Jun 2019 4:33 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में आज दोपहर डॉ अजय कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और विरोध प्रदर्शन भी किया गया. डॉ अजय कुमार का विरोध करने वालों में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं. विरोध प्रदर्शन इतना बढ़ा कि मुख्यालय में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये, जिसके कारण […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में आज दोपहर डॉ अजय कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और विरोध प्रदर्शन भी किया गया. डॉ अजय कुमार का विरोध करने वालों में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं. विरोध प्रदर्शन इतना बढ़ा कि मुख्यालय में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये, जिसके कारण कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ भी हुई.
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से झारखंड में कांग्रेस में निराशा का माहौल है. चुनाव परिणाम आने के बाद से कांग्रेसी टूट चुके हैं और नेतृत्व पर सवाल भी उठाये जा रहे हैं. हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है, बावजूद इसके उनके खिलाफ आज कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा है. डॉ अजय ने अपना इस्तीफा 24 मई को ही दे दिया था.
पार्टी ने 2017 में झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कमान उन्हें सौंपी थी लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही बुरा रहा. प्रदेश में कांग्रेस ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से मात्र एक सीट पर ही वह जीत हासिल कर सकी थी इसलिए डॉ अजय ने हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




