30 सितंबर तक हर गांव तक पहुंचायें पानी : मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार हर गांव में लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. अधिकारी तय समय सीमा में योजनाओं को धरातल पर उतारें. गांवों तक पानी पहुंचाने और स्ट्रीट लाइट लगाने के काम में तेजी लाने की जरूरत है. गांव और गरीबों के लिये समर्पित […]
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार हर गांव में लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. अधिकारी तय समय सीमा में योजनाओं को धरातल पर उतारें. गांवों तक पानी पहुंचाने और स्ट्रीट लाइट लगाने के काम में तेजी लाने की जरूरत है. गांव और गरीबों के लिये समर्पित सरकार योजनाओं के लिए पैसे की कमी नहीं होने देगी.
मुख्यमंत्री आवास पर बैठक करते हुए श्री दास ने अधिकारियों को 30 सितंबर तक योजनाओं का काम समाप्त करने का निर्देश दिया. पेयजल एवं स्वच्छता सचिव अाराधना पटनायक ने जानकारी दी कि राज्य में आदिम जनजाति के 2250 टोले हैं. इनमें से 100 टोलों तक पानी पहुंचाया जा चुका है. शेष टाेलों में 15 अगस्त तक पानी पहुंचा दिया जायेगा. यह भी बताया कि राज्य के 11,124 एससी-एसटी बाहुल्य टोलों तक पानी नहीं पहुंचाया जा सका है. इन सभी टोलों में 30 सितंबर तक पानी पहुंचा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










