भीषण गर्मी में घंटों शटडाउन के कारण लोगों को हो रही परेशानी पर अब लगेगा ब्रेक

रांची : भीषण गर्मी में घंटों शटडाउन के कारण बिजली उपभोक्ताओं को होनेवाली परेशानी पर अब ब्रेक लगेगा. प्रभात खबर में हाल ही में इस समस्या से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) हरकत में आ गया. भीषण गर्मी को देखते हुए निगम ने सभी विद्युत अभियंता […]
रांची : भीषण गर्मी में घंटों शटडाउन के कारण बिजली उपभोक्ताओं को होनेवाली परेशानी पर अब ब्रेक लगेगा. प्रभात खबर में हाल ही में इस समस्या से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) हरकत में आ गया. भीषण गर्मी को देखते हुए निगम ने सभी विद्युत अभियंता को शटडाउन के लिए सख्त गाइडलाइन जारी कर दिया है.
अब जरूरी होने पर दो से ढाई घंटों के लिए ही शटडाउन लिया जायेगी. इसके लिए सुबह 5 से 7:30 बजे तक का समय भी निर्धारित किया गया है. निगम के इस आदेश को कड़ाई से अनुपालन करने को कहा गया है. जेबीवीएनएल ने कहा कि राजधानी में जरूरत से ज्यादा बिजली उपलब्ध है, इसकी कमी से समस्या नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










