महिला आयोग ने उपायुक्त से आश्रय को बंद होने से रोकने का किया आग्रह
Updated at : 17 May 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य महिला आयोग की टीम ने गुरुवार को रिहैबिलिटेशन होम (आश्रय) का दौरा किया. इस दौरान अध्यक्ष कल्याणी शरण आश्रय में रह रही धनबाद की एक महिला से मिलने पहुंची. मौके पर आश्रय संचालकों ने अध्यक्ष को बताया कि उन्हें आश्रय को खाली कराने का आदेश मिला है. एेसे में यहां रह रहे […]
विज्ञापन
रांची : राज्य महिला आयोग की टीम ने गुरुवार को रिहैबिलिटेशन होम (आश्रय) का दौरा किया. इस दौरान अध्यक्ष कल्याणी शरण आश्रय में रह रही धनबाद की एक महिला से मिलने पहुंची. मौके पर आश्रय संचालकों ने अध्यक्ष को बताया कि उन्हें आश्रय को खाली कराने का आदेश मिला है. एेसे में यहां रह रहे लोग कहां जायेंगे. इस पर अध्यक्ष ने डीसी से बात की और आश्रय को बंद होने से रोकने का आग्रह किया.
उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के लिए यही एक शेल्टर होम है़ यदि यह भी बंद हो गया, तो बेघर महिलाओं को कहां रखा जायेगा़ अन्य राज्यों से रेस्क्यू कर लायी गयीं लड़कियों को भी यहीं आश्रय दिया जाता है. ऐसे में आश्रय बंद होने से परेशानी होगी. फिलहाल आश्रय में बच्चियां सहित 30 महिलाएं रह रही है़ं
पीड़िता से की मुलाकात :आयोग की टीम लातेहार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता से मिलने रिम्स पहुंची़ पीड़िता कोमा में है़ उसके परिजनों से मिल कर सदस्यों ने घटना की जानकारी ली़ परिजनों ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है़ अध्यक्ष ने बताया कि रिम्स में लाने के बाद महिला की स्थिति में सुधार हो रहा है़ ऐसी घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों के लिए फांसी की सजा भी कम है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




