भाजपा ने बदले तीन प्रत्याशी सीट बचाने की होगी चुनौती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2019 8:38 AM
विज्ञापन
सतीश कुमार झारखंड के दूसरे चरण में रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में मतदान कल थम गया चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने खूब बहाया पसीना अर्जुन मुंडा, बाबूलाल, जयंत सिन्हा, सुबोधकांत, संजय सेठ, अन्नपूर्णा व राजकुमार यादव की प्रतिष्ठा दांव पर रांची : झारखंड में लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान छह […]
विज्ञापन
सतीश कुमार
झारखंड के दूसरे चरण में रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में मतदान कल
थम गया चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने खूब बहाया पसीना
अर्जुन मुंडा, बाबूलाल, जयंत सिन्हा, सुबोधकांत, संजय सेठ, अन्नपूर्णा व राजकुमार यादव की प्रतिष्ठा दांव पर
रांची : झारखंड में लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान छह मई को रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में होना है. शनिवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपने-अपने लोकसभा में जम कर पसीना बहाया.
यहां दो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, संजय सेठ, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक राजकुमार यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है. दूसरे चरण में का चुनाव भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण है. भाजपा ने इस बार चार में से तीन सीटों पर प्रत्याशी बदला है. खूंटी से आठ बार के सांसद रहे कड़िया मुंडा का टिकट काट कर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं रांची सीट पर सांसद रामटहल चौधरी की जगह झारखंड खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संजय सेठ को मैदान में उतारा गया है.
कोडरमा में सांसद रवींद्र पांडेय की जगह राजद छोड़ कर भाजपा में आयी अन्नपूर्णा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है. रांची में रामटहल चौधरी के निर्दलीय खड़ा हो जाने की वजह से भाजपा की परेशानी थोड़ी बढ़ गयी है. भाजपा ने हजारीबाग में सांसद जयंत सिन्हा को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है. उधर यूपीए महागठबंधन में कांग्रेस ने रांची से सुबोधकांत सहाय, खूंटी से कालीचरण मुंडा और हजारीबाग से गोपाल साहू को चुनाव मैदान में उतारा है. कोडरमा में यूपीए महागठबंधन ने झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को प्रत्याशी उतारा है. वहीं दूसरी तरफ माले के राजकुमार यादव भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं.
चार सीट : एक नजर
कुल मतदाता 65,87,028
पुरुष मतदाता 34,42,266
महिला मतदाता 31,44,679
कुल प्रत्याशी 61
खूंटी : भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
खूंटी लोकसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता नजर आ रहा है. यहां से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने कालीचरण मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा है. कालीचरण मुंडा ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के भाई हैं. क्षेत्र के लोगों के अनुसार इस सीट पर जातीय समीकरण के अलावा स्थानीय पत्थलगड़ी के मुद्दे का असर देखने को मिलेगा.
कुल मतदाता : 11,99,512
पुरुष मतदाता :6,01,003
महिला मतदाता :5,98,507
कुल प्रत्याशी : 11
रांची : कमल व पंजा के ‘गोल’ के बीच फुटबॉल
कुल मतदाता : 19,10,955
पुरुष मतदाता :9,98,392
महिला मतदाता :9,12,510
कुल प्रत्याशी : 20
रांची लोकसभा सीट में रोमांचक मुकाबला होता दिख रहा है. यहां पर भाजपा ने नया चेहरा को मैदान में उतारा है. झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संजय सेठ पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. इनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ होता दिख रहा है. वहीं भाजपा से टिकट कटने के बाद रामटहल चौधरी फुटबॉल चुनाव चिह्न पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा है कि कमल व पंजा के जीत के लक्ष्य के बीच फुटबॉल अहम भूमिका निभा सकता है.
कोडरमा : त्रिकोणीय संघर्ष से रोमांच बढ़ा
कुल मतदाता : 18,12,085
पुरुष मतदाता : 9,58,523
महिला मतदाता : 9,53,546
कुल प्रत्याशी : 14
कोडरमा लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है. यहां पर भाजपा ने सांसद रवींद्र राय का टिकट काट कर राजद से भाजपा में शामिल होने वाली अन्नपूर्णा देवी को चुनाव मैदान में उतारा है. यह सीट यूपीए महागठबंधन में झाविमो के खाते में गयी है. झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी चुनाव लड़ रहे हैं. इधर भाकपा माले ने राजकुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है. इस वजह से इस सीट पर रोमांच बढ़ गया है.
हजारीबाग : साहू बहा रहे पसीना, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर
कुल मतदाता : 16,64,476
पुरुष मतदाता :8,84,348
महिला मतदाता :7,80,116
कुल प्रत्याशी : 16
हजारीबाग सीट पर भाजपा ने एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है. श्री सिन्हा लगातार दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इनके खिलाफ कांग्रेस ने व्यवसायी गोपाल साहू को चुनाव मैदान में उतारा है. यहां पर भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










