रांची : मनी लाउंड्रिंग : कोड़ा से जुड़े मामले में 11 को समन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2019 1:39 AM
रांची : प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा की अदालत ने शुक्रवार को मनी लाउंड्रिग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के 11 सहयोगियों अौर कंपनियों के खिलाफ दाखिल पूरक चार्जशीट में संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है. जिनके खिलाफ समन जारी हुआ है, उनमें मेसर्स विनी आयरन एंड स्टील […]
रांची : प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा की अदालत ने शुक्रवार को मनी लाउंड्रिग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के 11 सहयोगियों अौर कंपनियों के खिलाफ दाखिल पूरक चार्जशीट में संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है.
जिनके खिलाफ समन जारी हुआ है, उनमें मेसर्स विनी आयरन एंड स्टील उद्योग प्रालि कोलकाता के निदेशक अमित शर्मा, मेसर्स खलारी सीमेंट प्रालि, कोलकाता के निदेशक राम स्वरूप रूंगटा व संजय रूंगटा (रांची), मेसर्स बिल बॉडी व्यापार प्रालि, कोलकाता और मेसर्स समृद्धि स्पंज प्रालि, जमशेदपुर के निदेशक तरुण कांति पॉल, मेसर्स क्वांटम पावरटेक प्रालि, नई दिल्ली के निदेशक ब्रजेश कुमार सिंह (रांची) व रोहितास कृष्णन, मेसर्स भारत ग्लास ट्यूब प्रालि, अहमदाबाद के निदेशक लक्ष्मीकांत खेमका (दिल्ली), मेसर्स कोल्हान ट्रेडिंग प्रालि, जमशेदपुर के निदेशक सौभिक चट्टोपाध्याय, मेसर्स लक्की प्रोजेक्ट लिमिटेड कोलकाता के निदेशक विजय जोशी, मेसर्स शिवंस स्टील प्रालि, कोलकाता, कोल्हान ट्रेडिंग जमशेदपुर, इंडिया कार मोटर्स के निदेशक विकास सिन्हा शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










