अलबर्ट एक्का चौक पर 4 और 5 सितंबर को मनेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, दही-हांडी प्रतियोगिता बनेगी मुख्य आकर्षण

Updated:
विज्ञापन

रांची के अलबर्ट एक्का चौक परश्री कृष्ण जन्मोत्सव पर होगी दही-हांडी प्रतियोगिता

Dahi Handi 2026 in Ranchi: रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होगा. झांकियां, दही-हांडी प्रतियोगिता, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे.

विज्ञापन

Dahi Handi 2026 in Ranchi: रांची के मेन रोड स्थित अलबर्ट एक्का चौक पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा. समिति पिछले 16 वर्षों से लगातार इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का सफल आयोजन करती आ रही है. समिति के संरक्षक रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और अजय मारू हैं. समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि इस वर्ष भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं.

विज्ञापन

पहले दिन झांकी, दूसरे दिन दही-हांडी प्रतियोगिता

आयोजन के पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां और बाल झांकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. वहीं दूसरे दिन यानी 5 सितंबर की शाम 7 बजे से दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और नृत्य नाटिका का आयोजन होगा. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है.

पुरुष और महिला गोविंदा टीमों को मिलेगा मौका

समिति के संरक्षक एवं रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजन में पूर्वी भारत की सांस्कृतिक झलकियों को भी शामिल किया जाएगा. दही-हांडी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों गोविंदा टीमों को भाग लेने का अवसर मिलेगा. विजेता टीमों को नकद पुरस्कार, शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

समिति के अनुसार आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी. कार्यक्रम की सफलता के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं. नीरज कुमार, रविंद्र मोदी, ऐश्वर्य सेठ, रमेंद्र कुमार, कुणाल आजमानी, राज वर्मा, संजय जायसवाल, कमलजीत सिंह शंटी, सतीश सिन्हा, पूनम आनंद, संतोष सेठ, रामाशंकर बगड़िया, नीरज चौधरी, प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार सहित कई सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola