रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर 4 और 5 सितंबर को मनेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव

Updated:
विज्ञापन

श्री कृष्ण

रांची में 4 और 5 सितंबर को अलबर्ट एक्का चौक पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस दो दिवसीय उत्सव में झांकी, दही-हांडी प्रतियोगिता और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे.

विज्ञापन

Shri Krishna Janmotsav Ranchi : रांची में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से चार और पांच सितंबर को अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जायेगा. समिति के संरक्षक रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, सीपी सिंह और अजय मारू हैं. समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि समिति पिछले 16 वर्षों से लगातार श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन करती आ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले दिन झांकी, दूसरे दिन दही-हांडी व भजन संध्या 

आयोजन के पहले दिन झांकी व बाल झांकी प्रतियोगिता होगी. दूसरे दिन पांच सितंबर को शाम सात बजे से दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और नृत्य नाटिका का आयोजन किया जायेगा. समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है.

दही-हांडी प्रतियोगिता बनेगी मुख्य आकर्षण 

सभी त्योहारों पर हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूर्वी भारत की सांस्कृतिक झलकियों के साथ दही-हांडी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र होगी. उन्होंने बताया कि दही- हांडी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला गोविंदा टीमों को भाग लेने का अवसर दिया जायेगा. विजेता टीमों को समिति की ओर से नकद पुरस्कार, शील्ड और प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे. 

आयोजन की तैयारियों में जुटे समिति के सदस्य

आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी समिति की बैठक के बाद साझा की जायेगी. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुट हुए हैं. तैयारियों में नीरज कुमार, रविंद्र मोदी, ऐश्वर्य सेठ, रमेंद्र कुमार, कुणाल आजमानी, राज वर्मा, संजय जयसवाल, कमलजीत सिंह शंटी, सतीश सिन्हा, पूनम आनंद, संतोष सेठ, रामाशंकर बगड़िया, नीरज चौधरी, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

इसे भी पढ़ें: चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता, चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola