रांची : कांग्रेस, झामुमो व राजद में वंशवाद हावी : पीयूष

Updated at : 03 May 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस, झामुमो व राजद में वंशवाद हावी : पीयूष

श्रमिकों को 3000 रुपये तक मिलेगी पेंशन भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ सहित एनडीए प्रत्याशियों की जीत का किया दावा रांची : ‍देश के चौथे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस कटघरे में खड़ी है. कांग्रेस के पास न नीति है और न ही विचारधारा. महागठबंधन में शामिल कांग्रेस गांधी परिवार, झामुमो सोरेन परिवार और राजद […]

विज्ञापन
श्रमिकों को 3000 रुपये तक मिलेगी पेंशन
भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ सहित एनडीए प्रत्याशियों की जीत का किया दावा
रांची : ‍देश के चौथे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस कटघरे में खड़ी है. कांग्रेस के पास न नीति है और न ही विचारधारा. महागठबंधन में शामिल कांग्रेस गांधी परिवार, झामुमो सोरेन परिवार और राजद लालू परिवार के बीच सिमट कर रह गया है. इन दलों में वंशवाद हावी है. इनके नेता परिवार को संरक्षित करने में लगे हैं. वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को सुरक्षित करने में जुटी है.
यह बात केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहीं़ श्री गोयल बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि चौथे चरण के चुनाव के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि देश में मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है. जनता फिर से देश में स्थायी, मजबूत, निर्णायक व बहुमत वाली सरकार चाहती है. देश की जनता में नरेंद्र मोदी के प्रति उत्साह है. ऐसे में एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी.
आइआरसीटीसी संभालेगी रेल में खाने की व्यवस्था : श्री गोयल ने कहा कि अब रेल में खाना की व्यवस्था आइआरसीटीसी संभालेगी. अब तक 16 मॉर्डन कीचन का निर्माण कराया गया है. मॉर्डन कीचन की संख्या बढ़ाकर 60 की जायेगी.
शिकायत मिलने पर खराब खाना देने वाले कांट्रैक्टर पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी. रेलवे मंत्रालय रेल दृष्टि नामक एप शुरू करेगा. इस पर रेल यात्री कीचन में बन रहे खाना को लाइव देख सकते हैं. खाना के पैकेट में बार कोड लगा होगा. इसे मोबाइल में स्कैन करने पर यात्री देख पायेंगे कि उनका खाना कैसे बना है. मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola