सुदर्शन भगत ने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क का दिया निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2019 2:24 AM

विज्ञापन

मांडर : लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत ने शुक्रवार को मांडर प्रखंड के चुन्द, बरगड़ी, मुड़मा, कंजिया सहित अन्य गांवों का चुनावी दौरा किया. दौरे के क्रम में उन्होंने चुन्द गांव स्थित शिव मंदिर में पूजा कर भगवान भोलेशंकर का आशीर्वाद लिया. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें पार्टी […]

विज्ञापन

मांडर : लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत ने शुक्रवार को मांडर प्रखंड के चुन्द, बरगड़ी, मुड़मा, कंजिया सहित अन्य गांवों का चुनावी दौरा किया. दौरे के क्रम में उन्होंने चुन्द गांव स्थित शिव मंदिर में पूजा कर भगवान भोलेशंकर का आशीर्वाद लिया. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया.

बाद में सुदर्शन भगत स्थानीय विधायक गंगोत्री कुजूर के साथ मुड़मा स्थित जतरा खूंटा स्थल भी गये. मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश प्रसाद, सुरेश सिंह, दीनानाथ मिश्रा, राम बालक ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष बबलू गोप, अरविंद सिंह, शिवा गोप, खद्दी उरांव, सीताराम साहू, जगदीश भगत, राजेंद्र लोहरा सहित अन्य मौजूद थे.
इटकी. आजसू इटकी शाखा ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी सुदर्शन भगत के पक्ष में मतदान की अपील की. शाखा अध्यक्ष जगमोहन महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दरहाटाड़, रेलवे स्टेशन, इटकी मोड़, कुर्गी, पलमा सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया. उनके साथ राजकुमार तिर्की, अनोज महतो, सोमा भगत, रमेश महतो, धन्नो लकड़ा व अरुण महतो सहित अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola